हिरोली संकुल में उत्साह के साथ निकाली गई तिरंगा रैली, बच्चों ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश
हिरोली संकुल में उत्साह के साथ निकाली गई तिरंगा रैली, बच्चों ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

किरंदुल"हर घर तिरंगा" अभियान के तहत आज *हिरोली संकुल* में भव्य *तिरंगा रैली* का आयोजन किया गया। रैली में *स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे बच्चों* ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। रैली *जन जागरूकता प्राथमिक शाला हिरोली, पटेलपारा* और *आंगनबाड़ी केंद्र हिरोली गांव* से शुरू होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए संपन्न हुई। बच्चों के साथ *स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी* भी उपस्थित रहे और उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई। रैली का उद्देश्य ग्रामीणों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और "हर घर तिरंगा" अभियान के प्रति जागरूकता फैलाना था। बच्चों की वेशभूषा और हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को तिरंगे का महत्व और 15 अगस्त के इतिहास के बारे में जानकारी दी।



