सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 राजनांदगांव

स्वामित्व का मिला भरोसा, वर्षों पुराना इंतजार हुआ पूरा

- डिजिटल संपत्ति कार्ड मिलने से दाताराम साहू के परिवार में खुशी, अब मालिकाना हक हुआ सुरक्षित

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
52 दिन पहले 364 मिनट पढ़ें
स्वामित्व का मिला भरोसा, वर्षों पुराना इंतजार हुआ पूरा

राजनांदगांव 30 जुलाई 2026। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मनकी के निवासी श्री दाताराम साहू के लिए स्वामित्व योजना के तहत डिजिटल संपत्ति कार्ड प्राप्त करना किसी सपने के साकार होने जैसा है। वर्षों से अपने घर और जमीन के मालिकाना अधिकार के आधिकारिक दस्तावेज का इंतजार कर रहे उनके परिवार को अब सुरक्षित और प्रमाणिक स्वामित्व का अधिकार मिल गया है। डिजिटल संपत्ति कार्ड मिलने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। श्री दाताराम साहू ने बताया कि पहले संपत्ति की सीमाओं को लेकर कभी-कभी विवाद की स्थिति बन जाती थी, जिससे तनाव भी रहता था। अब डिजिटल संपत्ति कार्ड मिलने के बाद मालिकाना अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हो गया है। यह दस्तावेज भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद से बचाने के साथ-साथ कई शासकीय सुविधाओं का लाभ लेने में भी सहायक होगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल संपत्ति कार्ड के माध्यम से बैंक से ऋण प्राप्त करने में आसानी होगी। इसके अलावा बिजली कनेक्शन, नल कनेक्शन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं लेने में भी यह दस्तावेज उपयोगी साबित होगा। उनका मानना है कि इस योजना से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति का वैधानिक अधिकार मिलने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है। श्री दाताराम साहू ने कहा कि उनके परिवार की कई पीढिय़ां इस अधिकार की प्रतीक्षा कर रही थी। आज यह सपना पूरा होने से माता-पिता सहित परिवार के सभी सदस्य अत्यंत प्रसन्न हैं। अब उन्हें यह विश्वास है कि उनका मालिकाना अधिकार पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिन परिवारों को अभी तक डिजिटल संपत्ति कार्ड नहीं मिला है, उन्हें भी आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा और इससे संपत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी। श्री दाताराम साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित मालिकाना अधिकार प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10