सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान जारी

गुरु गोविंद सिंह एवं लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड में घर-घर वितरित किए गए आवेदन पत्र

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
46 दिन पहले 225 मिनट पढ़ें
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान जारी

रायपुर 5 अगस्त 26 शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत आज गुरु गोविंद सिंह वार्ड एवं लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वार्ड के प्रत्येक घर में पहुंचकर स्मार्ट मीटर बदलने हेतु आवेदन पत्र वितरित किए। साथ ही क्षेत्र के दुकानदारों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी आवेदन पत्र देकर उन्हें अभियान से जोड़ा गया। अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां (कैंडल) लेकर घर-घर पहुंचे और सांकेतिक रूप से स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस अनूठे जनसंपर्क अभियान को वार्डवासियों का व्यापक समर्थन मिला और लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अपनी समस्याएं साझा कीं। अभियान के दौरान घरेलू उपभोक्ताओं के साथ साथ व्यावसायिक उपभोक्ताओं ने भी बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की। नागरिकों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे आम परिवारों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस के इस अभियान की सराहना करते हुए आवेदन पत्र भरकर स्मार्ट मीटर हटाने और पुराने मीटर लगाने की मांग का समर्थन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। घर घर संपर्क अभियान के दौरान यह स्पष्ट हो रहा है कि केवल घरेलू उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि व्यापारी वर्ग भी बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक वार्ड में अभियान चला रही है और अधिक से अधिक लोगों से आवेदन भरवाकर उनकी मांग को मजबूती से उठाएगी। श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भाजपा सरकार को स्मार्ट मीटर की व्यवस्था की तत्काल समीक्षा कर आम जनता को राहत देनी चाहिए। बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कर उपभोक्ताओं के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त किया जाए तथा इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए पुराने मीटर की व्यवस्था पुनः लागू की जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनता की मांगों को अनदेखा करती रही, तो शहर जिला कांग्रेस कमेटी जनआंदोलन को और अधिक व्यापक एवं तेज करेगी। इस दौरान कुलदीप जुनेजा एजाज ढेबर महेंद्र छाबड़ा अजीत कुकरेजा सुनील कुकरेजा जसबीर ढिल्लन अर्जुमन ढेबर सुजीत सिंह इंद्रजीत सिह मो फहीम सुरेश बुधवानी अस्सु खान राजू यादव सुशांत डे , दीपक चौबे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12