सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 कांकेर

सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
73 दिन पहले 343 मिनट पढ़ें
सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में डूबने से मृत्यु होने के चार प्रकरणों में मृतकों के निकटतम आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपए की मान से 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई हैं। बांदे तहसील के शांति नगर निवासी 71 वर्षीय सुधीर सरकार की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती सेफाली सरकार के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पखांजूर तहसील के ग्राम पी.व्ही. 46 निवासी 25 वर्षीय प्रहलाद समद्दार की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित बिरेन्द्र समद्दार और उर्मिला समद्दार के लिए चार लाख रूपए, ग्राम पी.व्ही. 41 पुरूषोत्तम नगर निवासी 41 वर्षीय खगेन घोष की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में पत्नी श्रीमती अनिता घोष के लिए चार लाख रूपए तथा बांदे तहसील के ग्राम मरोड़ा की 08 वर्षीय अन्नु तोप्पा की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता सोमनाथ तोप्पा और श्रीमती जुंपा बाई तोप्पा के लिए चार लाख रूपए की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10