सभी ख़बरें
कृषि📍 जगदलपुर

सेवा सप्ताह के तहत विहिप बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न सेवा, संस्कार व संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

वृक्षारोपण कर लिया जनसेवा का संकल्प

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
72 दिन पहले 323 मिनट पढ़ें
सेवा सप्ताह के तहत विहिप बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न सेवा, संस्कार व संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

सुकमा विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित हुई। बैठक में सेवा,सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, वृक्षारोपण मंदिरों में दर्शन-पूजन, किया वृक्षारोपण तथा संगठन विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।साथ ही समाज में संस्कारों के संरक्षण और जनसेवा को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र संयोजक विश्ववर्धन भट्ट ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन का कुछ समय समाज, राष्ट्र और धर्म की सेवा के लिए समर्पित करना चाहिए। उन्होंने गौ संरक्षण, गंगा, गायत्री, पर्यावरण संरक्षण,सेवा सप्ताह के तहत कार्यकर्ताओं ने माता गायत्री मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके अलावा माता चिटमिट्टीन अम्मा देवी मंदिर एवं श्रीराम पथगमन मार्ग स्थित रामाराम मंदिर में दर्शन-पूजन कर समाज में सेवा और संस्कारों के प्रसार का संकल्प लिया। बैठक में बजरंग दल प्रांत संयोजक शुभम नाग, यशपाल साहू, कांक्तिलाल साहू, श्रीधर कश्यप, अनिल टावरी, मुन्नाराम नाग, जगदीश नाग, रोहित कुलदीप,मनुराम नाग सहित जिलेभर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मातृशक्ति की सुरक्षा, मठ- मंदिरों एवं साधु-संतों की सुरक्षा तथा सामाजिक समरसता को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12