सभी ख़बरें
सामान्य

सेवा का सम्मान, समर्पण को सलाम:

एनएमडीसी किरंदुल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का इंटक यूनियन ने किया भावपूर्ण सम्मान

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
50 दिन पहले 237 मिनट पढ़ें
सेवा का सम्मान, समर्पण को सलाम:

किरंदुल। वर्षों तक एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की प्रगति में अपनी मेहनत, निष्ठा और समर्पण से महत्वपूर्ण योगदान देने वाले परियोजना NMDC के वरिष्ठ कर्मचारी और यूनियन के सदस्य धनपति बघेल एवं विकास बड़ई के सेवानिवृत्त होने पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), किरंदुल द्वारा गांधी भवन स्थित यूनियन कार्यालय में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दोनों सेवानिवृत्त साथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए अध्यक्ष,सचिव एवँ पदाधिकारियों के करकमलो से पुष्प गुच्छ, पुष्प हार,शाल, मिष्ठान एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी साथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनके लंबे, उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल को नमन करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप ने किए । अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि संगठन अपने प्रत्येक साथी के श्रम, संघर्ष और समर्पण का सदैव सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल नौकरी का अंत नहीं, बल्कि सम्मान, अनुभव और समाज सेवा के नए अध्याय की शुरुआत है। ऐसे वरिष्ठ साथियों का अनुभव, कार्यसंस्कृति और जीवन-मूल्य संगठन की अमूल्य धरोहर हैं, जो नई पीढ़ी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। यूनियन के सचिव ए. के. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी संस्थान की वास्तविक शक्ति उसके कर्मठ, ईमानदार और समर्पित कर्मचारी होते हैं। धनपति बघेल एवं विकास बड़ई ने अपने लंबे सेवाकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इंटक यूनियन अपने प्रत्येक सदस्य को परिवार का हिस्सा मानती है तथा संगठन अपने साथियों के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़ा रहा है और आगे भी यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने दोनों वरिष्ठ साथियों के स्वस्थ, सुखमय, सम्मानपूर्ण एवं सक्रिय जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर दोनों सेवानिवृत्त साथियों के विभाग में कार्यरत एवँ यूनियन के पदाधिकारी मेँ कार्यकारी अध्यक्ष चिन्ना स्वामी , दिलीप सिंह , बी. जी. प्रदीप , लोकनाथ , पी. एल. साहू एवं विष्णु शर्मा ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि धनपति बघेल जी एवं श्री विकास बड़ई जी ने अपनी ईमानदारी, कर्मठता, अनुशासन और आत्मीय व्यवहार से सभी के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। उनका स्नेह, सहयोग और कार्य के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि इंटक यूनियन अपने प्रत्येक सदस्य को परिवार का हिस्सा मानती है और संगठन की यह पारिवारिक परंपरा नगर परिवार के बीच अलग पहचान दिलाती है। वरिष्ठ साथियों का सम्मान करना संगठन की संस्कृति, कर्तव्य और गौरवशाली परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के उपाध्यक्ष सैयद ज़ियाउल हसन ने किया, जबकि कोषाध्यक्ष ओँम कुमार साहू ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ओम कुमार साहू , रविश कुमार तिवारी , जी. रवि , शैलेश रथ शादाब जिलान , अरविंद गुप्ता , सौरभ पात्रे , देवेंद्र साहू , बी. जी. प्रदीप , अनिल रात्रे , नीरज पारधी , तरुण साहू , मोतीलाल साहू , बी. लोहीदास , विकास मंडल , ओंम प्रकाश साहू , संतोष रात्रे , हेमशंकर वर्मा , मनीष गुप्ता , जयप्रकाश गुप्ता , इमरान सिद्दीकी ,योगेश साहू , किशोर घोष , ढाल सिंग साहू , हेमंत ठाकुर , श्रीमती सुभद्रा पटेल , श्रीमती सकुन ठाकुर , सहित यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आम सदस्य, ठेका श्रमिक साथी एवं सुरक्षा प्रहरी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मान समारोह आत्मीयता, अपनत्व, संगठनात्मक एकजुटता एवं श्रमिक सम्मान की गौरवशाली परंपरा का सजीव उदाहरण बना। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दोनों सेवानिवृत्त साथियों के उज्ज्वल, स्वस्थ, सुखद, सम्मानपूर्ण एवं सक्रिय जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए उनके दीर्घायु एवं खुशहाल भविष्य की कामना की।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12