सभी ख़बरें
खेल📍 मुंगेली

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंगेली ने कबड्डी में फिर लहराया विजय पताका

सीबीएसई क्लस्टर-II कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका टीम ने जीता कांस्य पदक

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
54 दिन पहले 244 मिनट पढ़ें
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंगेली ने कबड्डी में फिर लहराया विजय पताका

मुंगेली। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंगेली की अंडर-17 बालिका कबड्डी टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-II कबड्डी प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न विद्यालयों की 64 टीमों ने भाग लिया था। मदर्स प्राइड हायर सेकेंडरी स्कूल, खम्हरिया (दुर्ग, छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं संघर्षशीलता का परिचय देते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। विद्यालय की यह उपलब्धि वर्षों की निरंतर मेहनत, नियमित अभ्यास एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 से अब तक विद्यालय की कबड्डी टीम दो बार स्वर्ण पदक एवं तीन बार कांस्य पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर चुकी है। यह सफलता विद्यालय में खेल संस्कृति के सुदृढ़ वातावरण तथा खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विजेता टीम में शुभांगी भद्रे, आकांक्षा रे, आलिया रे, समृद्धि बैरागी, आस्था शर्मा, वंशिका गर्ग, काव्या दिवाकर, सृष्टि गोयल, हेमानी गायकवाड़, अग्रिमा तिवारी एवं देविष्का जोशी शामिल रहीं। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवशाली उपलब्धि दिलाई। इस सफलता के पीछे कोच श्री संतराम यादव, टीम मैनेजर श्री स्वप्निल चुनेकर एवं श्रीमती मनोरमा शुक्ला का विशेष योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन एवं अथक परिश्रम ने खिलाड़ियों को सफलता के इस मुकाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. जी. एस. पटनायक, प्राचार्य श्री शुभेंदु मंडल एवं समस्त विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी छात्राएँ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10