सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण आयोजित

सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण आयोजित

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
73 दिन पहले 264 मिनट पढ़ें
सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण आयोजित

राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के 7 परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में परीक्षा से संबंधित सभी केन्द्राध्यक्षों, प्रेक्षकों (ऑब्जर्वर) एवं फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परीक्षा सामग्री के सुरक्षित संधारण एवं वितरण, परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, बैठक व्यवस्था, निषिद्ध सामग्री पर नियंत्रण तथा परीक्षा समाप्ति के उपरांत गोपनीय सामग्री के सुरक्षित संकलन एवं प्रेषण संबंधी सभी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने फ्लाइंग स्क्वॉड टीम एवं प्रेक्षकों को परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही केन्द्राध्यक्षों को आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। प्रशिक्षण में परीक्षा संचालन से संबंधित सभी केन्द्राध्यक्ष, प्रेक्षक, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम के सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12