सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

सूखे नशे पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का बड़ा प्रहार

01 करोड़ रूपये कीमत का 191.525 किलोग्राम गांजा जप्त 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, लम्बी दूरी का ट्रांसपोर्ट व्हीकल में हैवी मशीनरी के बीच 07 बोरियों में भरकर छिपाया गया था गांजा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
47 दिन पहले 1911 मिनट पढ़ें
सूखे नशे पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का बड़ा प्रहार

पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) श्री तारकेश्वर पटेल के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।  आरोपी है रिश्ते में पिता -पुत्र।  ओडिसा से नागपुर की ओर कर रहे गांजा की तस्करी।  आरोपियों को पकड़ने हेतु विगत एक माह से लगातार की जा रहीं थी सतत् निगरानी।  आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 332/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।  आरोपियों के कब्जे से कुल 191.525 किलोग्राम गांजा, गांजा तस्करी में प्रयुक्त 06 चक्का अशोक लीलैण्ड ईको मेन ट्रक क्रमांक डब्ल्यू.बी. 23 जी 1390 तथा ट्रक में लोड हैवी मशीनरी किया गया है जप्त।  जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 01 करोड़ 20 लाख रूपये।  प्रकरण में की जा रहीं है END-TO- END कार्यवाही, विवेचना जारी।  रायपुर कमिश्नरेट में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 62 प्रकरणों में कुल 152 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5,22,11,290/- रूपये (पांच करोड़ बाईस लाख ग्यारह हजार दो सौ नब्बे रूपये) कीमत का गांजा, ओशन ग्रो (गांजा), प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, एम.डी.एम.ए., पार्टी पिल्स, कोकीन, प्रतिबंधित सिरप, डोडा, हेरोइन (चिट्टा), ब्राउन शुगर, अफीम, नगदी रकम, चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन,मोबाइल फोन, कट्टा, चाकू व अन्य सामग्री किया गया है जप्त। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सुनियोजित अभियान चलाते हुए नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 04.08.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि मंदिरहसौद की ओर से रायपुर आ रही एक 06 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर तस्करी की जा रही है। प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) श्री तारकेश्वर पटेल द्वारा सूचना का तत्काल सत्यापन कर आरोपियों की पतासाजी करते हुए गांजा सहित गिरफ्तार करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर थाना तेलीबांधा क्षेत्र अंतर्गत लाभाण्डी स्थित अग्रसेन धाम के आगे सर्विस रोड पर नाकेबंदी की गई। कुछ समय पश्चात मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये का 06 चक्का अशोक लीलैण्ड ईको मेन ट्रक क्रमांक डब्ल्यू.बी. 23 जी 1390 आता दिखाई दिया, जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर रोक लिया गया। ट्रक में कुल दो व्यक्ति सवार थे, जिनसे पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम मोहम्मद लाल एवं मोहम्मद रूस्तम निवासी जिला बैकरपुर पश्चिम बंगाल का होना बताने के साथ ही स्वयं को रिश्ते में पिता-पुत्र होना भी बताया गया। संदेह के आधार पर टीम द्वारा ट्रक की गहन तलाशी ली गई। ट्रक के डाले में भारी मशीन लोड होने के कारण कुछ भी संदिग्ध प्रतीत नहीं हुआ, किन्तु पुलिस टीम द्वारा बारीकी से निरीक्षण करने पर भारी मशीन के नीचे एवं उसके बीच में छिपाकर रखी गई बोरियां मिलीं। बोरियों की जांच करने पर उनमें अलग-अलग पैकेटों में गांजा रखा होना पाया गया। पूछताछ करने पर दोनों गोलमोल जवाब देकर टीम को गुमराह करने का प्रयास करने लगे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 191.525 किलोग्राम गांजा, गांजा तस्करी में प्रयुक्त 06 चक्का अशोक लीलैण्ड ईको मेन ट्रक क्रमांक डब्ल्यू.बी. 23 जी 1390 तथा ट्रक में लोड हैवी मशीनरी जुमला कीमती लगभग 01 करोड़ 20 लाख रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 332/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी मोहम्मद लाल एवं मोहम्मद रूस्तम रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। दोनों मूलतः ग्राम हरिनगर थाना राजनगर, जिला मधुबनी (बिहार) के निवासी हैं तथा वर्तमान में जिला बैकरपुर पश्चिम बंगाल में निवासरत हैं। आरोपी मोहम्मद लाल पिछले लगभग 25 वर्षों से ट्रक परिवहन (ट्रांसपोर्ट) व्यवसाय से जुड़ा हुआ है तथा कोलकाता से विभिन्न प्रकार का कच्चा माल लेकर ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के रास्ते मुंबई तथा मुंबई से कोलकाता तक परिवहन का कार्य करता है। पूछताछ में आरोपी द्वारा ओडिशा के सुहेला क्षेत्र से गांजा लेकर नागपुर तस्करी करना बताया गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा विगत लगभग एक माह से उक्त आरोपियों एवं उनके मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध में लगातार गोपनीय रूप से सूचनाएं एकत्रित की जा रही थीं। टीम द्वारा आरोपियों की गतिविधियों, आवागमन के मार्ग, परिवहन के तरीके, संभावित तस्करी रूट तथा उनके संपर्क सूत्रों के संबंध में लगातार तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी जुटाकर उनकी पतासाजी की जा रही थी। पर्याप्त एवं पुख्ता सूचना प्राप्त होने के पश्चात योजनाबद्ध तरीके से संयुक्त टीम गठित कर नाकेबंदी की गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपियों को भारी मात्रा में गांजा सहित रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। प्रकरण में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं पूरे नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर प्रकरण में END-TO- END कार्यवाही की जा रहीं है। गिरफ्तार आरोपी - 01. मोहम्मद लाल पिता मोहम्मद इस्लाम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम हरिनगर थाना राजनगर जिला माधवानी बिहार। हाल पता - चकोरिया पोस्ट नीलगंज थाना मोहनपुर जिला बैकरपुर पश्चिम बंगाल। 02. मोहम्मद रूस्तम पिता मोहम्मद लाल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम हरिनगर थाना राजनगर जिला माधवानी बिहार। हाल पता - चकोरिया पोस्ट नीलगंज थाना मोहनपुर जिला बैकरपुर पश्चिम बंगाल।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12