सभी ख़बरें
राजनीति📍 सुकमा

सुकमा में भाजपा की संयुक्त जिला कार्यशाला: समरसता, संगठन और राष्ट्रभक्ति पर मंथन, घर-घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन व संगठन प्रभारी टिकेश्वर जैन पहुंचे सुकमा, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
54 दिन पहले 196 मिनट पढ़ें
सुकमा में भाजपा की संयुक्त जिला कार्यशाला: समरसता, संगठन और राष्ट्रभक्ति पर मंथन, घर-घर तिरंगा व तिरंगा   यात्रा को सफल बनाने का आह्वान

सुकमा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को अटल सदन, सुकमा में समरसता संकल्प अभियान, घर-घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की संयुक्त जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। अटल सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन जी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि "घर-घर तिरंगा" अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और एकता की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता इसकी सफलता सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाए। वही प्रदेश प्रवक्ता व जिला संगठन प्रभारी श्री टेकेश्वर जैन जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता का अभियान है। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास का संदेश समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समरसता और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रत्येक परिवार तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। वही भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यक्रमों को सफल रूप से क्रियान्वयन करने के बाद उसे सरल ऐप पर आवश्यक रूप से अपलोड करें । वही प्रदेश संगठन के निर्देश अनुसार बूथ स्तर तक हम सभी को एकजुट होकर कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत बनाना हैं। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन जी , प्रदेश प्रवक्ता श्री टेकेश्वर जैन जी , जिलाध्यक्ष श्री धनीराम बारसे जी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री सोयम मुका जी , प्रदेश आमंत्रित सदस्य श्री अरुण सिंह भदौरिया जी , भाजपा जिला महामंत्री श्री विश्वराज सिंह चौहान जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री बलिराम नायक जी, महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती प्रधानी जी तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री हूंगाराम मरकाम जी , जिला उपाध्यक्ष श्री नूपुर वैदिक जी, श्री कोरसा सन्नू जी, श्री दिलीप पेद्दी जी, मंडल अध्यक्ष श्री रमाकांत नायक जी , श्री संजय शुक्ला जी, श्री जी. साई रेड्डी जी, श्री संजय सोडी़ जी, श्री रंजीत बारठ जी, श्री अंशु सिंह चौहान जी, श्री मरकाम भीमा जी, श्रीमती माड़े बारसे जी, श्रीमती जानकी कवासी जी, श्री चिरंजीवी मंडावी जी, श्रीमती रीना पेद्दी जी, श्रीमती आयता मांडवी जी, श्री महेंद्र सिंह भदौरिया जी, श्री शोभन गंदामी जी, श्री एन. आनंद नन्का जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10