सभी ख़बरें
कृषि📍 सुकमा

सुकमा में जैविक खेती को जन-आंदोलन बनाने की पहल

कृषि एवं पशु सखियों का प्रशिक्षण शुरू

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 173 मिनट पढ़ें
सुकमा में जैविक खेती को जन-आंदोलन बनाने की पहल

सुकमा/ जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में 3 अगस्त से कृषि एवं पशु सखियों के लिए चार दिवसीय जैविक खेती सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण अंचलों तक टिकाऊ खेती और आधुनिक पशुपालन तकनीकों की पहुँच बनाना है, जिससे प्राकृतिक संसाधनों को बचाते हुए किसानों की आत्मनिर्भरता बढ़ाई जा सके। प्रशिक्षण सत्र में भूमगादी संस्था के विशेषज्ञ श्री सुरेश नाग द्वारा प्रतिभागियों को व्यावहारिक और तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से प्राकृतिक कृषि पद्धतियों, घर पर ही जैविक खाद एवं कीटनाशक तैयार करने के तरीकों तथा पशुधन प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है, ताकि महिलाएँ अपने क्षेत्रों में जाकर अन्य किसानों को भी आसानी से प्रशिक्षित कर सकें। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने विशेष रूप से पहुँचकर सखियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जैविक खेती को स्वस्थ समाज और पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद ज़रूरी बताते हुए कहा कि यह किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे इस ज्ञान को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखें, बल्कि अपने-अपने गाँवों में जैविक खेती को एक जन-आंदोलन का रूप दें।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10