सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक, माओवादी गतिविधियों एवं एनडीपीएस मामलों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

*अंतर्राज्यीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों एवं अपराधों की रोकथाम के लिए सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर जोर* *एसपी धमतरी के निर्देश पर थाना बोरई में आयोजित बैठक में सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने साझा की महत्वपूर्ण सूचनाएं*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
20 दिन पहले 163 मिनट पढ़ें
सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक, माओवादी गतिविधियों एवं एनडीपीएस मामलों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को थाना बोरई में अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों, एनडीपीएस मामलों एवं अन्य संबंधित अपराधों की रोकथाम तथा प्रभावी पुलिस समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों के मध्य अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। भविष्य में किसी भी माओवादी गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल सूचना साझा कर संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक में एसडीओपी नगरी श्री विपिन रंगारी, एसडीओपी, थाना प्रभारी बोराई निरी. मधुनाथ ध्रुव,उमरकोट श्री सुरेंद्र कुमार सबर, नवरंगपुर नक्सल ऑप्स निरीक्षक श्री बिपिन कुमार साहू, थाना प्रभारी रायघर निरीक्षक श्री टेकचंद खटवा, थाना प्रभारी कुंदई श्री प्रदीप कुमार सबर, थाना प्रभारी बोरई तथा सीतानदी सीएएफ कैंप प्रभारी कंपनी कमांडर श्री दिलीप कुमार मंडावी सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर समन्वय, सतत निगरानी एवं त्वरित सूचना तंत्र को मजबूत करने की दिशा में बैठक को महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10