सभी ख़बरें
सामान्य

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

15 बोरी चना सहित पिकअप वाहन जब्त

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
39 दिन पहले 154 मिनट पढ़ें
सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

सुकमा/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के खाद्यान्न की कालाबाजारी और अनधिकृत परिवहन पर जिला प्रशासन एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की है। 8 अगस्त शनिवार को शासकीय उचित मूल्य दुकान गोलापल्ली की जांच के दौरान हितग्राहियों को वितरण के लिए प्राप्त 15 बोरी चना, कुल 7.38 क्विंटल, दुकान से बाहर ले जाकर अन्य स्थान पर रखे जाने की स्थिति में पाए गए। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चना एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त कर थाना गोलापल्ली की अभिरक्षा में रखा गया। जांच में सामने आए तथ्यों, ग्रामीणों एवं संबंधित व्यक्तियों के कथनों के आधार पर प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न के अनधिकृत उपयोग एवं विक्रय को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की है। प्रकरण में थाना गोलापल्ली में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। मामले की जांच के दौरान उचित मूल्य दुकान के भौतिक सत्यापन में खाद्यान्न के स्टॉक में भी महत्वपूर्ण अंतर सामने आया। सत्यापन में चावल में 124.57 क्विंटल, शक्कर में 0.42 क्विंटल, नमक में 4.66 क्विंटल, चना में 5.13 क्विंटल तथा गुड़ में 5.22 क्विंटल का अंतर दर्ज किया गया है। स्टॉक में मिली इस अनियमितता को लेकर विभागीय स्तर पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि गरीब एवं जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए निर्धारित खाद्यान्न की कालाबाजारी, अनधिकृत विक्रय, परिवहन या संग्रहण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पीडीएस व्यवस्था में पारदर्शिता एवं पात्र हितग्राहियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10