सभी ख़बरें
सामान्य📍 दंतेवाड़ा

*सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल: SP ने परचेली आंगनबाड़ी के बच्चों को बांटे कपड़े, चॉकलेट-बिस्किट

*सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल: SP ने परचेली आंगनबाड़ी के बच्चों को बांटे कपड़े, चॉकलेट-बिस्किट

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
28 दिन पहले 243 मिनट पढ़ें
*सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल: SP ने परचेली आंगनबाड़ी के बच्चों को बांटे कपड़े, चॉकलेट-बिस्किट

*दंतेवाड़ा, 23 अगस्त 2026।* दक्षिण बस्तर में पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए दंतेवाड़ा पुलिस लगातार सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक * चंद्रमोहन सिंह* थाना कटेकल्याण अंतर्गत ग्राम परचेली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और वहां के बच्चों को कपड़े, चॉकलेट और बिस्किट वितरित किए। इस दौरान एसपी ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया, उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें रोज आंगनबाड़ी आने और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। जब उन्होंने बच्चों से पूछा कि बड़े होकर क्या बनना चाहते हो, तो अधिकांश बच्चों ने उत्साह के साथ कहा - *"पुलिस अधिकारी बनना है"*। इस पर एसपी ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लगन से पढ़ाई करने की सीख दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का मकसद सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग से विश्वास और संवेदनशीलता का रिश्ता बनाना है। ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होती है और बच्चों में पुलिस के प्रति भय की जगह मित्रता की भावना विकसित होती है। ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10