सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

“साइबर सुरक्षा से सड़क सुरक्षा तक - सजगता ही बचाव”: एसपी धमतरी के निर्देशन में थाना केरेगांव पुलिस ने शासकीय हाईस्कूल भोथापारा में चलाया जागरूकता अभियान*

🔷 *“नशे से दूर रहें, कानून को जानें और सुरक्षित रहें”: विद्यार्थियों को साइबर अपराध, यातायात नियम, डायल-112 एवं नए कानूनों की दी महत्वपूर्ण जानकारी* 🔷*“सुरक्षित विद्यार्थी, सुरक्षित समाज”: महिला सुरक्षा, राहवीर योजना एवं नागरिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
43 दिन पहले 165 मिनट पढ़ें
“साइबर सुरक्षा से सड़क सुरक्षा तक - सजगता ही बचाव”: एसपी धमतरी के निर्देशन में थाना केरेगांव पुलिस ने शासकीय हाईस्कूल भोथापारा में चलाया जागरूकता अभियान*

पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में थाना केरेगांव पुलिस द्वारा शासकीय हाईस्कूल भोथापारा में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव, कानून की जानकारी तथा स्वयं एवं समाज की सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना रहा। ▪️ साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं लिंक, OTP, पासवर्ड तथा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने के संबंध में जागरूक किया गया। सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने की समझाइश दी गई। ▪️ नशामुक्ति एवं यातायात सुरक्षा का संदेश कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात नियमों का पालन, तेज गति से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा नाबालिगों को वाहन नहीं देने सहित सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। ▪️ डायल-112 एवं नए कानूनों की जानकारी विद्यार्थियों को डायल-112 की उपयोगिता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही देश में लागू नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों एवं नागरिकों के अधिकारों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। ▪️ महिला सुरक्षा एवं राहवीर योजना पर विशेष जोर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा अपराध की स्थिति में पुलिस से सहायता लेने के संबंध में जागरूक किया गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए आगे आने तथा राहवीर योजना (Good Samaritan) के तहत आम नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को मानवीय संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। धमतरी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12