सभी ख़बरें
शिक्षा📍 धमतरी

“साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश”: स्वामी आत्मानंद स्कूल नगरी में नगरी पुलिस ने चलाया व्यापक जागरूकता अभियान

🔷 “सतर्क नागरिक, सुरक्षित समाज”: विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने, यातायात नियमों के पालन एवं नवीन कानूनों की दी गई जानकारी 🔷 “राहवीर बनकर बचाएं जिंदगी, नशे से रहें दूर”: धमतरी पुलिस ने छात्र- छात्राओं को सुरक्षा एवं जिम्मेदारी का दिलाया संकल्प

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
46 दिन पहले 196 मिनट पढ़ें
“साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश”: स्वामी आत्मानंद स्कूल नगरी में नगरी पुलिस ने चलाया व्यापक जागरूकता अभियान

पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा आमजन एवं विद्यार्थियों को अपराधों से बचाव,कानूनों की जानकारी तथा सड़क एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय,नगरी में पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक करने, अज्ञात व्यक्तियों के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड अथवा निजी जानकारी साझा करने तथा फर्जी कॉल एवं ऑनलाइन ऑफर के झांसे में आने से बचें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। 🚦 यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश- विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने के संबंध में समझाइश दी गई। पुलिस ने कहा कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए हैं। ⚖️ नवीन कानूनों की दी गई जानकारी- कार्यक्रम में विद्यार्थियों को देश में लागू नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कानून के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने तथा किसी भी अपराध या परेशानी की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। 🚑 राहवीर योजना के प्रति किया जागरूक- सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने के महत्व को बताते हुए राहवीर (Good Samaritan) योजना की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की मदद करना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी है। लोगों को बिना किसी भय के दुर्घटना पीड़ित की मदद कर समय पर अस्पताल पहुंचाने एवं पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। 🚫 नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश- धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है। विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा सरल एवं उपयोगी तरीके से समाधान एवं मार्गदर्शन दिया गया। पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, कानून एवं नशे से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल अपने परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचना देने की समझाइश दी। इस अवसर पर एसडीओपी नगरी श्री विपिन रंगारी, थाना प्रभारी नगरी श्री तापेश्वर सिंह नेताम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नगरी के प्राचार्य श्री संतोष कुमार प्रजापति, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। धमतरी पुलिस का संदेश: “जागरूक रहें, सुरक्षित रहें - साइबर अपराध से बचें, यातायात नियमों का पालन करें, नशे से दूर रहें और जरूरतमंद की मदद कर एक जिम्मेदार नागरिक बनें।”

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11