सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के जीवन में लौटी मुस्कान

आवागमन में मिली सुविधा, आत्मविश्वास में हुई वृद्धि

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 143 मिनट पढ़ें
सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के जीवन में लौटी मुस्कान

उत्तर बस्तर कांकेर 19 अगस्त 2026/ जिले के दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन के कार्यों के साथ-साथ आवागमन में भी सुविधा मिल रही है और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। समाज कल्याण विभाग में सहायक उपकरण के लिए आवेदन करने वाले दिव्यांगजनों में नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम दुधावा निवासी 51 वर्षीय श्री राधेलाल निषाद को ब्लाइंड स्टिक, ग्राम मरकाटोला सरोना निवासी 46 वर्षीय श्री संतोष हिरवानी को सहायक उपकरण, चारामा निवासी 53 वर्षीय श्री दिलीप जैन को बैटरी साइकिल, चारामा निवासी 35 वर्षीय श्रीमती गायत्री देवांगन को छड़ी, ढोढरापाहर निवासी 39 वर्षीय श्री सकुन नेताम को ट्राइसाइकिल एवं छड़ी तथा कोयलीबेड़ा निवासी 12 वर्षीय कुमारी सुमेन नुरूटी को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। सहायक उपकरण प्राप्त होने पर सभी दिव्यांगजनों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि दिव्यांगता के कारण उन्हें दैनिक जीवन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। सहायक उपकरण प्राप्त होने से उन्हें पहले की अपेक्षा रोजमर्रा के कार्यों एवं आने-जाने में सुविधा होगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10