सरहद के रक्षकों के लिए डी.ए.वी. किरंदुल के बच्चों का स्नेह*
'ऑपरेशन सिपाही, रक्षा सूत्र' के तहत सैनिकों के लिए बनाई राखियां और शुभकामना पत्र

किरंदुल: देशभक्ति और स्नेह के अनोखे संगम के रूप में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल किरंदुल की भारत स्काउट-गाइड इकाई ने 'ऑपरेशन सिपाही, रक्षा सूत्र' का सफल आयोजन किया। विद्यालय के कब-बुलबुल, स्काउट-गाइड एवं रोवर-रेंजर के विद्यार्थियों ने देश की रक्षा में तैनात वीर सिपाहियों के लिए स्वयं अपने हाथों से मनमोहक राखियां एवं शुभकामना पत्र तैयार किए। प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव ने कहा कि इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों एवं देशप्रेम की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा, "हमारे जवान दिन-रात सरहद पर रहकर देश को सुरक्षित रखते हैं। बच्चों द्वारा बनाई गई ये राखियां उनके प्रति हमारी कृतज्ञता और आत्मीयता का प्रतीक हैं।" मार्गदर्शिका श्रीमती तृप्ति प्रसाद - रेंजर लीडर एवं श्रीमती सुरभि राव - गाइड कैप्टन ने बताया कि विद्यार्थियों के इस प्रेम और आदर भरे संदेशों को जल्द ही सीमा पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि त्योहार पर वे खुद को परिवार से दूर न महसूस करें।



