सभी ख़बरें
सामान्य📍 सुकमा

सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ ‘सखी री मन भावन’ कार्यक्रम, महिलाओं ने लिया सावन उत्सव का आनंद

सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ ‘सखी री मन भावन’ कार्यक्रम, महिलाओं ने लिया सावन उत्सव का आनंद

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
28 दिन पहले 184 मिनट पढ़ें
सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ ‘सखी री मन भावन’ कार्यक्रम, महिलाओं ने लिया सावन उत्सव का आनंद

सुकमा // सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सुकमा में ‘सखी री मन भावन’ कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद सुकमा की उपाध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी यादव शामिल हुईं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को श्रीमती भुवनेश्वरी यादव ने सावन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सावन का पर्व उमंग, उत्साह और आपसी प्रेम का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। ‘सखी री मन भावन’ कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुर्सी दौड़, संगीत एवं नृत्य सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और पूरा वातावरण उल्लासमय रहा। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी यादव ने सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययनरत बच्चों से भी संवाद करते हुए उन्हें पढ़ाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। *नपा उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी यादव का व्यक्तव* “सावन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। ‘सखी री मन भावन’ जैसे आयोजन महिलाओं को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ उत्सव मनाने का अवसर देते हैं। साथ ही विद्यालय के बच्चों से मेरा आग्रह है कि वे पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय का नाम रोशन करें। मैं सभी बच्चों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करती हूं।”

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10