सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

समोदा में 40 प्रशिक्षार्थियों ने पूरा किया ब्यूटी केयर असिस्टेंट कोर्स, प्रमाण पत्र वितरित

समोदा में 40 प्रशिक्षार्थियों ने पूरा किया ब्यूटी केयर असिस्टेंट कोर्स, प्रमाण पत्र वितरित

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
68 दिन पहले 222 मिनट पढ़ें
समोदा में 40 प्रशिक्षार्थियों ने पूरा किया ब्यूटी केयर असिस्टेंट कोर्स, प्रमाण पत्र वितरित

आरंग। नगर पंचायत समोदा में जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित नीलम ब्यूटी पार्लर में आयोजित ब्यूटी केयर असिस्टेंट कोर्स का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लेकर प्रशिक्षिका नीलम साहू से ब्यूटी केयर से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षिका नीलम साहू ने कहा कि इस प्रकार के कौशल प्रशिक्षण से लड़कियां एवं महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और स्वरोजगार के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकेंगी। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय की शुरुआत करने और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी 40 प्रशिक्षार्थियों को नीलम ब्यूटी पार्लर की संचालिका नीलम साहू तथा नगर पंचायत समोदा के पार्षद एवं साहू समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण के अनुभव साझा करते हुए जन शिक्षण संस्थान की इस पहल की सराहना की और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11