सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 रायपुर

समोदा मे मुख्यमंत्री ने आरंग क्षेत्र को दी 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

लोकार्पण-भूमिपूजन के साथ शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं और सिंचाई परियोजनाओं की कई नई घोषणाएं

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
73 दिन पहले 235 मिनट पढ़ें
समोदा मे मुख्यमंत्री ने आरंग क्षेत्र को दी 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

आरंग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को आरंग विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 128 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा, नगरीय विकास और सिंचाई से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा भी की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान के तहत पौधारोपण कर की। इसके बाद उन्होंने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की तथा जवाहर उत्कर्ष योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरंग क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है, उनसे आरंग विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति और नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर सदैव गंभीर रहते हैं। मंत्री द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों पर सहमति जताते हुए मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समोदा में अहाता निर्माण, नगर पंचायत समोदा भवन में प्रथम तल निर्माण, ग्राम तुलसी के हाई स्कूल का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन तथा ग्राम पंचायत रीवा में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉप डैम निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं और विकास कार्यों को आरंग विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10