सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 कांकेर

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी : कांकेर रोडवेज की बस :

कोंडागांव: सड़क पर मौत बनकर दौड़ी कांकेर रोडवेज की बस

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
71 दिन पहले 373 मिनट पढ़ें
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी : कांकेर रोडवेज की बस :

कोंडागांव: कोंडागांव जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जगदलपुर से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की तेज रफ्तार यात्री बस ने घोड़ा गांव के पास कार को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे जंगल में जा घुसी। हादसे में कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी कोंडागांव से गीदम जा रहे थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि जिले में बसों की अनियंत्रित गति लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। लोगों ने परिवहन विभाग और प्रशासन से बसों की गति पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, नियमित जांच अभियान चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटाकर यातायात सुचारु कराया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को ही दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10