सभी ख़बरें
खेल📍 रायपुर

संभाग स्तरीय कराटे एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के 25 विद्यार्थियों का चयन

संभाग स्तरीय कराटे एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के 25 विद्यार्थियों का चयन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 204 मिनट पढ़ें
संभाग स्तरीय कराटे एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के 25 विद्यार्थियों का चयन

आरंग। गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, आरंग के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कराटे एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 25 विद्यार्थियों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कराटे प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में महत्व नाथ योगी, चिराग चांदनी, आर्या श्री एवं कृतिका साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संभाग स्तर के लिए स्थान बनाया। वहीं अंडर-14 वर्ग में हर्षिका चंद्राकर एवं श्लोक पुरी गोस्वामी ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए चयन हासिल किया। हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग से आयुष्मान गुप्ता एवं मुकुल ठाकुर, जबकि बालिका वर्ग से दुर्भिच्छा नामदेव, जिया लोधी, सुमेरा बानो एवं तस्लीम बानो का चयन हुआ। अंडर-17 बालिका वर्ग में हिमानी ध्रुव, मिताली यादव, कामाक्षी देवांगन एवं यामिनी लोधी, जबकि बालक वर्ग से देवेश टंडन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसी प्रकार अंडर-19 बालिका वर्ग में यशिका ठाकुर, नरगिस बानो, मानवी देवांगन एवं रागिनी साहू तथा बालक वर्ग में सुजल देवांगन और भावेश साहू ने भी संभाग स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने खेल शिक्षिका एवं कोच प्रियल साहू तथा विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य हरेश कुमार दास, एकेडमिक प्रभारी पुष्पलता जॉर्ज एवं समस्त विद्यालय परिवार ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित करने की भी घोषणा की है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11