सभी ख़बरें
खेल📍 रायपुर

संकुल खमतराई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास

संकुल खमतराई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
91 दिन पहले 315 मिनट पढ़ें
संकुल खमतराई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास

आरंग। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संकुल खमतराई अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूलों—खमतराई, भोथली, कलई एवं गुखेरा—में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम "द हेल्दी एजिंग" पर आधारित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अनुभवी योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, शशांकासन, वज्रासन एवं त्रिकोणासन सहित कई योग क्रियाओं का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की अव्यवस्थित जीवनशैली को संतुलित एवं सकारात्मक बनाने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नियमित योग अपनाने का आह्वान किया। योग प्रशिक्षक भूषण जलक्षत्री, अरविंद वैष्णव, तारकेश्वर डडसेना, रामनारायण कन्नौजे, लक्षण लहरी एवं तारावती बंजारे ने विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीणों एवं शिक्षकों को भी योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि बिशन सती लहरी, ज्ञानचंद लोधी, कुमारी लोधी, गोदावरी साहू, सुमति साहू, कोमन नारायण साहू, सनत साहू, सीताराम साहू, पुरुषोत्तम सोनवानी एवं रेखराज देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वहीं शिक्षकों एवं कर्मचारियों में टिकेश्वरी चंद्राकर, प्राचार्य नरसिंह दास मानिकपुरी, सी.एल. एनेस्वरी, लायक सिंह डहरिया, पुनेश्वर साहू, कृष्णकांत साहू, सुंदर साहू, सीमा राठौर, बबीता लहरे, हेमा बंजारे, सौरभ साहू, कमल सिंह राठौर, ममता तांडव, नीलू देवांगन, अजीत जांगड़े, विनोद यादव, कृष्णा चंद्राकर, कल्याण सिंह डहरिया, सचिव अश्वनी साहू, रोजगार सहायक विनोद यादव, हितेश साहू, अनीता साहू एवं कीर्ति साहू सहित अनेक लोगों की सहभागिता सराहनीय रही। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को अंकुरित चने वितरित किए गए। साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा समाज में स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10