सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

श्मशान घाट से लेकर स्ट्रीट लाइट और सड़कों तक की समस्याएं उठाईं

*श्मशान घाट से लेकर स्ट्रीट लाइट और सड़कों तक की समस्याएं उठाईं* *शिवसेना ने जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
10 दिन पहले 114 मिनट पढ़ें
श्मशान घाट से लेकर स्ट्रीट लाइट और सड़कों तक की समस्याएं उठाईं

आरंग। नगर में व्याप्त विभिन्न मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर शिवसेना आरंग के कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर अध्यक्ष राज दुबे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में नगर की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, तालाबों, गार्डन और सड़कों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन के माध्यम से शिवसेना ने मांग की कि नगर के सभी श्मशान घाटों की नियमित रूप से सफाई कराई जाए। इसके अलावा आम निस्तारी तालाबों की सफाई के साथ उनमें ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए, ताकि गंदगी एवं संक्रमण की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। नगर के सभी गार्डनों की नियमित सफाई कराने तथा बच्चों के लिए लगाए गए झूलों को व्यवस्थित और सुरक्षित करने की मांग भी की गई। शिवसेना पदाधिकारियों ने नगर के सभी वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और आवश्यकतानुसार दवा का छिड़काव कराने की मांग रखी। साथ ही गणेश चतुर्थी के पूर्व नगर में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने पर भी जोर दिया गया, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। ज्ञापन में गौरव पथ पर लगे पेड़ों की समय-समय पर छंटाई कराने की मांग भी की गई। शिवसेना का कहना है कि पेड़ों की शाखाएं काफी बढ़ जाने के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों की तत्काल मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने की मांग की गई। शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगरपालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। लंबे समय से चली आ रही इन समस्याओं का शीघ्र समाधान होने से आम लोगों को राहत मिलेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने शिवसेना पदाधिकारियों को मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन प्रभारी व्यास सोनकर, टेकू देवांगन, कोमल यादव एवं रवि लोधी सहित शिवसेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11