सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

शिक्षक समाज के दर्पण, उनके ज्ञान और संस्कारों से बनता है देश का भविष्य : थानसिंग साहू

साहू समाज रीवां परिक्षेत्र ने सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं प्रतिभावान छात्रा का किया सम्मान

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
10 दिन पहले 95 मिनट पढ़ें
शिक्षक समाज के दर्पण, उनके ज्ञान और संस्कारों से बनता है देश का भविष्य : थानसिंग साहू

आरंग। तहसील साहू संघ आरंग से संबद्ध झेरिया साहू समाज रीवां परिक्षेत्र द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को ग्राम रीवां स्थित कर्मा माता भवन में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ प्रतिभावान छात्रा का सम्मान कर शिक्षा और समाज निर्माण में उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में रीवां परिक्षेत्र के संरक्षक प्रेमलाल साहू, अध्यक्ष थानसिंग साहू, उपाध्यक्ष नंदकुमार साहू, कोषाध्यक्ष शिरीष साहू, सचिव अशोक साहू, महिला उपाध्यक्ष मनीषा साहू, जिला ग्रामीण अध्यक्ष हिरामन साहू, सलाहकार ईश्वरी साहू सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में 28 गांवों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समाज के सदस्यों ने सहभागिता की। समारोह की शुरुआत भगवान जगन्नाथ एवं संत माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों प्रेमलाल साहू (संडी), पेमनलाल साहू, पोषण कुमार साहू, लीलाधर साहू (जरौद), कलई रामकुशल साहू (बैहार), देहुराम साहू (गुजरा), मन्नूलाल साहू (खमतराई), मेहतर साहू (रीवां) सहित अन्य सेवानिवृत्त शिक्षकों का साल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं प्रतिभावान छात्रा कु. कोणीका साहू, धमनी को भी प्रतीक चिन्ह, साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिक्षेत्र अध्यक्ष थानसिंग साहू ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं। वे ज्ञान का प्रकाश फैलाकर विद्यार्थियों को ज्ञानवान और संस्कारवान बनाते हैं। यही विद्यार्थी आगे चलकर देश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का माध्यम भी है। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने तथा उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और अमूल्य है। शिक्षकों ने सम्मान के लिए समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और समाजहित में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, 28 गांवों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10