सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

शहर में सड़क, नाली एवं जल निकासी व्यवस्था को लेकर निगम का निरंतर प्रयास

शहर में सड़क, नाली एवं जल निकासी व्यवस्था को लेकर निगम का निरंतर प्रयास

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
6 दिन पहले 126 मिनट पढ़ें
शहर में सड़क, नाली एवं जल निकासी व्यवस्था को लेकर निगम का निरंतर प्रयास

राजनांदगांव 13 सितम्बर 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर में सड़क, नाली, जल निकासी एवं साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। बारिश के कारण प्रभावित हुए कार्यों को मौसम अनुकूल होते ही गति देने की तैयारी की जा रही है। रानीसागर से दिग्विजय कॉलेज मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। सड़क की मरम्मत के लिए निगम द्वारा संबंधित विभाग को आवश्यक स्थलों की सूची भेजी गई है। वहीं निगम क्षेत्र की अन्य खराब सड़कों पर आवश्यकता के अनुसार पेचवर्क कराया जा रहा है। लगातार बारिश के कारण कुछ स्थानों पर पेचवर्क कार्य प्रभावित हुआ है। डामरीकृत सड़कों की खराब स्थिति को लेकर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। बारिश समाप्त होने के बाद आवश्यकतानुसार सड़कों की मरम्मत एवं शेष सड़कों का डामरीकरण कराया जाएगा। अत्यधिक बारिश के कारण शीतला मंदिर के सामने जलजमाव की स्थिति निर्मित होने पर निगम द्वारा पानी की निकासी कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। जिला अस्पताल कॉलोनी की सड़क की जल निकासी व्यवस्था एवं सड़क मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया है। निगम द्वारा यहां पानी निकासी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। क्षतिग्रस्त नाली के मरम्मत के लिए एनएचआई को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु कहा गया है तथा निगम द्वारा नियमित साफ-सफाई कर व्यवस्था को सुचारू रखा जा रहा है। शहर की विभिन्न सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। शंकरपुर रोड की मरम्मत प्रस्तावित है, जबकि महावीर चौक मोड़ के गड्ढे को भरकर सड़क को समतल किया जा रहा है। डामर की उपलब्धता एवं बारिश के कारण प्रभावित डामरीकरण कार्य मौसम खुलने के बाद कराया जाएगा। निगम द्वारा गणेश पर्व के पूर्व अधिक से अधिक आवश्यक सड़कों की मरम्मत पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। बुढ़ासागर किनारे दीवार पर विज्ञापन चस्पा करने वालों को निगम द्वारा समझाइश देते हुए नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय में विज्ञापन नहीं हटाने पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। चिखली रोड के किनारे रिक्त भूमि में अस्थाई रूप से एकत्रित कचरे को प्रतिदिन उठाकर सफाई कराई जा रही है। आवास योजनाओं के तहत स्वयं का पक्का आवास बनाने के लिए हितग्राहियों को प्रदान की गई किस्त की राशि का उपयोग अन्य कार्यों में किए जाने के मामलों में निगम द्वारा स्थल निरीक्षण कर समझाइश दी जा रही है। हितग्राहियों से किस्त की राशि का उपयोग आवास निर्माण में करने कहा जा रहा है। आवास निर्माण नहीं करने की स्थिति में निगम द्वारा बताए गए बैंक खाते में राशि जमा करने के लिए समझाइश दी जा रही है। निर्माणाधीन आवासों के हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण कर पक्के घर का सपना साकार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा बारिश की परिस्थितियों के बीच नागरिक सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए सड़क मरम्मत, जल निकासी, नाली सफाई, कचरा उठाव एवं आवास योजनाओं की सतत निगरानी की जा रही है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10