सभी ख़बरें
राजनीति

विश्व रक्तदान दिवस पर दिया मानवता का संदेश

विश्व रक्तदान दिवस पर थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा की पहल पर पुलिस जवान एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, दिया मानवता का संदेश

R
R S Saini
वरिष्ठ संवाददाता
98 दिन पहले 294 मिनट पढ़ें
विश्व रक्तदान दिवस पर दिया मानवता का संदेश

विश्व रक्तदान दिवस पर थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा की पहल पर पुलिस जवान एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, दिया मानवता का संदेश दंतेवाड़ा। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा थाना प्रभारी धंनजय सिन्हा की मानवीय पहल पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के रक्तदान केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। रविवार 14 जून को आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने कहा कि "रक्तदान महादान है"। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल असरानी ने कहा की भाजयुमो कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रसेवा और जनसेवा के लिए तत्पर रहते हैं। रक्तदान के माध्यम से हमने समाज के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने का प्रयास किया है। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच की और रक्तदान के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान "रक्तदान करें, जीवन बचाएं" का संकल्प भी लिया गया। थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल असरानी ने भी स्वयं रक्तदान किया एवं आम जनता से भी अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और थैलेसीमिया, कैंसर व दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के पहल पर पुलिस जवानों ने भी रक्तदान किया जिससे प्रेरित होकर भाजपा युवा मोर्चा दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष राहुल असरानी,जिला मंत्री गौरव भवानी,पवन कोर्राम,टीकम ठाकुर,अम्बुज परोहा,कन्या शक्ति संयोजिका प्रियंका बेहरा,नन्द कुमार साहू,अरुण कुमार,धुर्वा मरकाम,सुखराम कोर्राम,रमलू मंडावी,सुखराम मंडावी ने रक्त दान किया | इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी राजेश बोरबान,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव,पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री रुपन मंडल,महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी भारती अठभैया,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र ठाकुर,जिला मंत्री विशेष सिंह,युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष शिव प्रताप,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बृजेश राणा,मंडल महामंत्री राहुल सोनवानी,उपाध्यक्ष नीलेश कुड़ियाम,सोंटी कागदेलवार,नैतिक ठाकुर,राजा सोनवानी,समेत भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10