सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 रायपुर

विवाह समारोह में नवदंपती को रामचरितमानस ग्रंथ भेंट, संस्कार और नशामुक्ति का दिया संदेश

विवाह समारोह में नवदंपती को रामचरितमानस ग्रंथ भेंट, संस्कार और नशामुक्ति का दिया संदेश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
73 दिन पहले 283 मिनट पढ़ें
विवाह समारोह में नवदंपती को रामचरितमानस ग्रंथ भेंट, संस्कार और नशामुक्ति का दिया संदेश

आरंग। राजा मोराध्वज आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक मानस संगठन आरंग ने समाज में सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए विवाह समारोह में नवदंपती को उपहार स्वरूप रामचरितमानस ग्रंथ भेंट किया। बुधवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी के अवसर पर राजा मोराध्वज मानस मंडली के व्याख्याकार अवध विश्वकर्मा की पुत्री के विवाह समारोह में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वर-वधू को रामचरितमानस भेंट कर उनके सुखद, सफल एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने नवदंपती को गृहस्थ जीवन में पारिवारिक एकता, सुख-शांति और संस्कारों की स्थापना के लिए प्रतिदिन रामचरितमानस के दस दोहों का पठन-पाठन करने तथा नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी अशोक साहू, देवशरण साहू, मानस लोधी, संतोषलाल लोधी, हीरालाल साहू, ओंकार विश्वकर्मा, अवध विश्वकर्मा, लक्ष्मीनाथ साहू, विनोद गुप्ता(पूर्व शिक्षक ), सीताराम यादव, गेंदलाल धीवर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन ने संकल्प लिया कि भविष्य में विवाह, जन्मोत्सव, गृह प्रवेश सहित अन्य शुभ अवसरों पर भी रामचरितमानस ग्रंथ भेंट कर समाज में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के प्रसार का कार्य निरंतर किया जाएगा। संगठन की इस पहल को जनमानस में भारतीय संस्कृति और संस्कारों को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12