सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 धमतरी

विधायक ओंकार साहू ने सारंगपुरी में निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

विधायक ओंकार साहू ने सारंगपुरी में निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण, बरसात के दौरान वैकल्पिक मार्ग बनाने के दिए निर्देश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
75 दिन पहले 293 मिनट पढ़ें
 विधायक ओंकार साहू ने सारंगपुरी में निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

धमतरी। जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कोलयारी–खरेंगा–दोनर मार्ग स्थित सारंगपुरी में निर्माणाधीन पुल पर आवागमन बाधित हो गया, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलते ही धमतरी विधायक ओंकार साहू ने निर्माणाधीन पुल स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि लगातार बारिश के कारण लोगों का आना-जाना पूरी तरह प्रभावित हो गया है।विधायक ओंकार साहू ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से दूरभाष के माध्यम से तत्काल चर्चा कर निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए आम जनता की सुविधा के लिए शीघ्र वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाए, ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुचारु रूप से जारी रह सके और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य में तेजी लाई जाए तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में आम नागरिकों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मौके पर सारंगपुरी सरपंच , हरीश चंद्राकर , प्रकाश साहू , पन्ना साहू , धनसिंह साहू , गोपेश यादव, कृष्णा नेताम , धर्मेंद्र पटेल, साथ में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे|

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10