सभी ख़बरें
शिक्षा📍 कांकेर

वित्तीय साक्षरता लैब में विद्यार्थियों ने सीखे बचत, बैंकिंग और डिजिटल भुगतान के गुर

शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को मिली वित्तीय प्रबंधन की व्यवहारिक सीख कांकेर वित्तीय साक्षरता लैब पहुंचकर जागरूक बने हायर सेकेंडरी विद्यालयों के विद्यार्थी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
43 दिन पहले 186 मिनट पढ़ें
वित्तीय साक्षरता लैब में विद्यार्थियों ने सीखे बचत, बैंकिंग और डिजिटल भुगतान के गुर

उत्तर बस्तर कांकेर 08 अगस्त 2026 /विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने तथा बैंकिंग, बचत, निवेश, बीमा एवं डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला वित्तीय साक्षरता लैब कांकेर में हायर सेकेंडरी विद्यालयों के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर तथा जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद एवं डीएमसी नवनीत पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण में हायर सेकेंडरी स्कूल आतुरगांव, सेजेस हायर सेकेंडरी स्कूल पटौद तथा शहीद रामकुमार यादव कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने वित्तीय साक्षरता लैब में स्थापित विभिन्न शिक्षण मॉडल, डिजिटल प्रस्तुतीकरण एवं इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली, धन प्रबंधन और डिजिटल वित्तीय सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नियमित बचत की आदत विकसित करने, बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करने, बीमा एवं निवेश के महत्व तथा डिजिटल भुगतान प्रणाली के लाभों के बारे में सरल एवं रोचक ढंग से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान में वित्तीय साक्षरता प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है। सही वित्तीय निर्णय न केवल आर्थिक सुरक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि भविष्य को भी मजबूत बनाते हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर ठगी से बचाव, पासवर्ड के उपयोग, ओटीपी साझा नहीं करने तथा सुरक्षित डिजिटल भुगतान के उपायों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से कई प्रश्न पूछे, जिनका विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम, बीमा योजनाओं एवं निवेश के विभिन्न विकल्पों के संबंध में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन की यह पहल विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यवहारिक अनुभव भी प्रदान करता है। इससे उनमें वित्तीय अनुशासन, बचत की आदत और आधुनिक बैंकिंग प्रणाली की समझ विकसित होगा, जो भविष्य में उनके व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। विद्यार्थियों को कम उम्र से ही धन प्रबंधन, सुरक्षित बैंकिंग और डिजिटल भुगतान की जानकारी मिलने से वे आर्थिक रूप से अधिक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में वित्तीय साक्षरता का संदेश पहुंचाने, नियमित बचत करने, सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने तथा डिजिटल भुगतान के दौरान सतर्कता बरतने का संकल्प लिया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10