सभी ख़बरें
सामान्य

वार्ड क्रमांक 07 में सीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

वार्ड क्रमांक 07 में सीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
39 दिन पहले 213 मिनट पढ़ें
वार्ड क्रमांक 07 में सीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

किरंदुल। नगर पालिका परिषद किरंदुल द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास एवं जन-सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को वार्ड क्रमांक 07 स्थित पुराना भट्टीपारा में कोटा दुकान के पास सीसी सड़क निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह के करकमलों से विधिवत भूमिपूजन किया गया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वार्ड की सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका के प्रति आभार जताया| नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद बी रूपारानी ने सीसी सड़क निर्माण कार्य के भूमिपूजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस निर्माण से वार्डवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, पार्षद लक्ष्मी ठाकुर, देवकी ठाकुर, यशोदा चुन्नम, बी. रूप रानी, थामस बाबू दुर्गम, अनिल मरकाम, इला पटेल, एल्डरमेन सुनीता साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, एल्डरमैन पी. श्रीनु उप अभियंता संजय मार्कण्डेय, सुखदेव पोयम एवं समस्त वार्डवासी उपस्थित थे

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10