वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अशोक लोहिया के निवास पहुंचे डॉ. रमन सिंह
समाजसेवा के क्षेत्र में मिले सम्मान के लिए दी बधाई

राजनांदगांव, 22 जून। क्षेत्रीय विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार लोहिया के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए पार्टी गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा व्यक्त की। डॉ. रमन सिंह ने अशोक लोहिया को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने गत वर्ष विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रदान किए गए "राजनांदगांव रत्न सम्मान" तथा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा दिए गए राज्य स्तरीय "अग्र विभूति" पुरस्कार का उल्लेख करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। साथ ही अग्रवाल समाज के सचिव पद पर मनोनयन होने पर भी शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अशोक लोहिया लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहकर जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। उनकी प्रतिबद्धता समाज एवं संगठन के लिए प्रेरणास्रोत है। अशोक कुमार लोहिया ने डॉ. रमन सिंह के आगमन एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समाज और संगठन द्वारा जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनका वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते रहेंगे। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अमर लालवानी, विष्णु प्रसाद लोहिया, संतोष लोहिया, नीता लोहिया, अजय लोहिया, सुनीता लोहिया, लक्ष्मण लोहिया, हरीश लोहिया, पवन लोहिया, राहुल लोहिया तथा श्याम परिवार मित्र मंडल के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल वर्धन कोरनने सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।



