सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 धमतरी

लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश पर सालों से दफ्तरों में जमे शिक्षकों को उनके मूल स्थान पर भेजा गया

लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश पर सालों से दफ्तरों में जमे शिक्षकों को उनके मूल स्थान पर भेजा गया

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
63 दिन पहले 283 मिनट पढ़ें
लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश पर सालों से दफ्तरों में जमे शिक्षकों को उनके मूल स्थान पर भेजा गया

धमतरी।लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, धमतरी ने विकासखंडों में वर्षों से पदों पर काबिज 7 अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से भारमुक्त कर उनके मूल स्कूलों में वापस भेज दिया है। जारी इस कड़े आदेश ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। कलेक्टर एवं मिशन संचालक के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी इस कार्रवाई को विभागीय सूत्र ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ बता रहे हैं। जिन्हें मूल पद पर भेजा गया है ओंकारनाथ बंजारे (सहायक कार्यक्रम समन्वयक) – मूलः शा.उ.मा.वि. अकलाडोंगरी, धमतरी खिलेश कुमार साहू (सहायक कार्यक्रम समन्वयक) – मूलः शा.उ.मा.वि. बिरेतरा, धमतरी सुरेश कुमार ध्रुव (लेखापाल) मूलः शा.उ.मा.वि. कण्डेल, धमतरी ललित कुमार सिन्हा (बी.आर.सी.सी.) मूलः शा.उ.मा.वि. बारना, धमतरी कुलेश्वर सिन्हा (बी.आर.सी.सी.) मूलः शा.क.मा.शा. कुरूद, कुरूद तामेश्वर प्रसाद ठाकुर (बी.आर.सी.सी.) – मूलः शा.उ.मा.वि. बुड़ेनी, मगरलोड प्रकाश चंद साहू (बी.आर.सी.सी.) मूलः शा.मा.शा. पंडरीपानी (माल), नगरी लंबे समय से जिले में शिकायतें आ रही थीं कि कुछ रसूखदार शिक्षक-कर्मचारी अपनी मूल जिम्मेदारी बच्चों को पढ़ाने को छोड़कर दफ्तरों में काम कर रहे है। ये लोग विकासखंड और जिला कार्यालयों में सालों से जमे हुए थे, जिससे ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो गई थी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधितों को तुरंत मूल संस्थाओं में कार्यभार संभालने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11