सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले पर कांग्रेस का हल्ला बोल, शास्त्री चौक में किया जोरदार प्रदर्शन

शास्त्री चौक में किया जोरदार प्रदर्शन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
69 दिन पहले 297 मिनट पढ़ें
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले पर कांग्रेस का हल्ला बोल, शास्त्री चौक में किया जोरदार प्रदर्शन

श्रीराम मंदिर अयोध्या में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं को लेकर देशभर में उठ रहे सवालों के बीच आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शास्त्री चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने झांझ, मंजीरा एवं शंखनाद कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन स्थल पर धार्मिक वातावरण के बीच कांग्रेसजनों ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं और उनके मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा से अर्पित किए गए चढ़ावे में यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होना देश की जनता का अधिकार है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। इस नाटक के माध्यम से प्रतीकात्मक रूप से दान पेटी रखकर यह दर्शाया गया कि किस प्रकार मंदिर में चढ़ाए गए दान में कथित रूप से अनियमितताएं हुईं। इस प्रस्तुति के माध्यम से कांग्रेस ने सरकार से पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक दल की नहीं बल्कि पूरे देश की आस्था के प्रतीक हैं। करोड़ों श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई से मंदिर में दान करते हैं। ऐसे पवित्र दान में कथित रूप से लगभग 100 करोड़ रुपये की चोरी की खबरें अत्यंत गंभीर हैं और पूरे देश के रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाली हैं। श्रीकुमार मेनन ने आरोप लगाया कि इस कथित चोरी की राशि का उपयोग भाजपा द्वारा विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में किया गया तथा सांसदों एवं विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसे राजनीतिक उद्देश्यों के लिए भी इस धन का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि यदि इन आरोपों में सत्यता है तो यह केवल आर्थिक अनियमितता नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि भगवान के नाम पर चढ़ाए गए दान का हिसाब-किताब कहाँ है और इस पूरे मामले की जवाबदेही किसकी है। श्रीकुमार मेनन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान श्रीराम का सम्मान करती है और रामभक्तों की आस्था की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों को अब देश की जनता को जवाब देना होगा। मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखने के लिए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने मांग की कि श्रीराम मंदिर अयोध्या में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए, ताकि निष्पक्ष रूप से पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा श्रद्धालुओं के विश्वास को पुनः स्थापित किया जाए।इस कार्यक्रम मे श्रीकुमार शंकर मेनन, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल, प्रमोद चौबे, अशोक बानी, सलाम रिजवी, एजाज ढेबर, सुंदर जोगी, सुशांत डे, देवेंद्र यादव, दिनेश ठाकुर, राकेश धोत्रे, डॉ अनुराम साहू, प्रशांत ठेगडी, अविनय दुबे, इरफान कुरैशी, संपत सिंह, सुनील बाजरी, प्रवीण चंद्राकर, दीपक चौबे, अन्य उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10