सभी ख़बरें
मनोरंजन📍 रायपुर

राजा मोराध्वज मानस शक्ति केंद्र की समीक्षा बैठक पंचमुखी महादेव मंदिर में संपन्न

राजा मोराध्वज मानस शक्ति केंद्र की समीक्षा बैठक पंचमुखी महादेव मंदिर में संपन्न

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
90 दिन पहले 354 मिनट पढ़ें
राजा मोराध्वज मानस शक्ति केंद्र की समीक्षा बैठक पंचमुखी महादेव मंदिर में संपन्न

आरंग। मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर से संबद्ध राजा मोराध्वज मानस शक्ति केंद्र आरंग की समीक्षा एवं कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को पिपलेश्वर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में मानस शक्ति केंद्र से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य एवं लगभग 50 रामायण मंडलियों के प्रमुखों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के जलाभिषेक, पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार एवं आरती के साथ हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं पदाधिकारियों ने पंचमुखी महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मानस संगठन के अध्यक्ष मानस लोधी द्वारा हनुमान चालीसा भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैठक में भगवान श्रीराम की स्तुति, हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का सामूहिक पाठ भी किया गया। बैठक में नरेंद्र द्विवेदी, पुराणिक हिरवानी, सीताराम यादव, परमानंद जलक्षत्री, लक्ष्मीनाथ साहू, गैंदालाल धीवर, मानस लोधी, लाला संतोष लोधी, भुवन साहू, हीरालाल साहू, अशोक साहू, देवशरण साहू, शत्रुघ्न लोधी एवं विनोद गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न रामायण मंडलियों के प्रमुखों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सात्विकता, धार्मिकता एवं आध्यात्मिकता के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि रामचरितमानस के पावन प्रसंगों और आदर्शों का जन-जन तक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, जिससे समाज में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का विकास हो सके। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। सर्वसम्मति से व्याख्यान प्रशिक्षण, तुलसीदास जयंती, मानस संगोष्ठी तथा गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अंत में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक रामायण मंडलियों को जोड़ने पर जोर दिया गया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12