सभी ख़बरें
राजनीति📍 धमतरी

रक्त से सने नक्सली हिड़मा को हीरो बता रही कांग्रेस,भूपेश बघेल का बयान शर्मनाक - रंजना साहू

100 से अधिक जवानों के हत्यारे को प्रेरणा? कांग्रेस का नक्सल प्रेम फिर आया सामने - रंजना साहू

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
64 दिन पहले 263 मिनट पढ़ें
रक्त से सने नक्सली हिड़मा को हीरो बता रही कांग्रेस,भूपेश बघेल का बयान शर्मनाक - रंजना साहू

धमतरी- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हिडमा को प्रेरणादायक बताए जाने बाले बयान पर भाजपा ने तीखा हमला किया है, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नक्सल कमांडर माड़वी हिडमा को "प्रेरणादायक" बताना कांग्रेस की घटिया और देशविरोधी व राज्य शविरोधी मानसिकता को उजागर करता है। जिस हिडमा के हाथों दंतेवाड़ा, झीरम, बुर्कापाल और सुकमा में 122 से ज्यादा हमारे जवान शहीद हुए, जिसने बस्तर में खून की नदियां बहाईं, उसे प्रेरणा बताना शहीदों के परिवारों के साथ सबसे बड़ा धोखा है। कांग्रेस का नक्सलियों और आतंकवादियों से प्रेम कोई नया नहीं है। सत्ता के लिए ये लोग देश की सुरक्षा से भी समझौता करने को तैयार हैं। बघेल जी को शर्म आनी चाहिए। मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जिस तरह सुरक्षाबलों ने हिडमा जैसे खूंखार नक्सली का खात्मा कर बस्तर में शांति बहाल की है, कांग्रेस उस उपलब्धि को भी बदनाम करने पर तुली है। मैं मांग करती हूं कि भूपेश बघेल तुरंत अपने बयान के लिए माफी मांगें और शहीद जवानों के परिवारों से क्षमा याचना करें। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के इस नक्सल प्रेम को कभी माफ नहीं करेगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12