सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
61 दिन पहले 245 मिनट पढ़ें
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

राजनांदगांव 21 जुलाई 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागीय विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत ने सभी निर्माणाधीन एवं स्वीकृत कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं गुणवत्ता में कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में जिले के प्रत्येक शासकीय विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षित एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बालिकाओं हेतु शौचालय निर्माण कार्यों की शीघ्र स्वीकृति के लिए आवश्यक प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित करने के लिए मुक्तिधाम शेड निर्माण कार्यों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्राथमिकता के साथ तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत कहा। सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने सभी शाखा प्रमुखों को पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप की गई कार्यवाही एवं प्रगति की तुलनात्मक समीक्षा प्रस्तुत करने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अनुश्रवण एवं विभागों के मध्य बेहतर समन्वय के माध्यम से जिले में विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाए। बैठक में वीबी-ग्राम जी, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), एनआरएलएम एवं अन्य विभागीय योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी, वीबी-ग्राम जी के कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक प्रोग्रामर, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10