सभी ख़बरें
सामान्य

मुंगेली में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

मुंगेली में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
37 दिन पहले 155 मिनट पढ़ें
मुंगेली में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

मुंगेली/भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रेस्ट हाउस मैदान से प्रारंभ हुई यह रैली दाऊपारा , पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार, गोल बाजार, हेमू कॉलोनी चौक,महाराणा प्रताप चौक, बालानी चौक होते हुए अटल परिसर भाजपा जिला कार्यालय पहुंची। रैली में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर नगरवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील किया गया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और समर्पण को स्मरण करने का अवसर भी है। भाजपा जिला मुंगेली ने नगरवासियों से अपील किया कि वे स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस कार्यक्रम के संयोजक महावीर सिंह, सहसंयोजक अमितेश विज्जु आर्य एवं सदस्य वासुदेव देवांगन एवं रवि साहू रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला,शैलेष पाठक,द्वारिका जायसवाल, संजय वर्मा, सुनील पाठक, गणेश बाजपेयी, रामशरण यादव, मुंगेली नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, मोहन मल्लाह, महेन्द्र पारख, कोटू दादवानी ,पार्षद निमेष देवांगन,नंद किशोर सिंह,गोकुलेश सिंह,सत्तू सिंह, सत्त नारायण देवांगन, राकेश साहू, संदीप सिंह ठाकुर, प्रदीप सिंह,ऋतुराज सिंह,राजेश्वर सिंह टंडन, संदीप साहू, श्वेता सोनी, राघवेंद्र सिंह, महेश यादव, विजय यादव, वैभव ताम्रकार,यश गुप्ता, श्रीओम सिंह,वासु पाण्डेय,घनश्याम यादव,गायत्री भोई,सरस्वती सोनी, यशोदा यादव,विनोद श्रीवास, सुनील सोनी, प्रवीण सोनी,रमेश कुलमित्र,मोहित यादव,दीपक सोनकर,संतोष लखवानी,रामजी यादव,जीवन पटेल,रोशन पाण्डेकर,भरत पाटकर, विक्रांत देवांगन,भुवनेश्वर साहू,होरीलाल सोनकर,अजय चंद्राकर,सहित भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा दिया गया

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10