सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

मासूम बच्चे के लिए किया 18वां स्वैच्छिक रक्तदान

महिला आरक्षक अमृता सेंगर का 18वां स्वैच्छिक रक्तदान

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
50 दिन पहले 174 मिनट पढ़ें
 मासूम बच्चे के लिए किया 18वां स्वैच्छिक रक्तदान

धमतरी। पुलिस ने दी सेवा भावना की मिसाल, कल रात्रि लगभग 10:00 बजे रेडक्रास सोसायटी के शिवा प्रधान द्वारा महिला आरक्षक अमृता सेंगर को एक मासूम बच्चे को तत्काल रक्त की आवश्यकता होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही महिला आरक्षक अमृता सेंगर ने बिना किसी विलंब के रक्तदान केंद्र पहुंचकर अपना 18वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। उनके इस संवेदनशील एवं मानवीय प्रयास से जरूरतमंद बच्चे के उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिली। महिला आरक्षक अमृता सेंगर पुलिस विभाग में अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ मानव सेवा एवं जनसेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहती हैं। जरूरतमंद बच्चे के लिए तत्काल रक्तदान हेतु आगे आना उनकी संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव का परिचायक है। एसपी धमतरी ने महिला आरक्षक अमृता सेंगर के इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके सेवाभाव एवं समर्पण की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय समाज के साथ खड़े होकर मानवता की सेवा करना भी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण दायित्व है। पुलिस द्वारा पूर्व में भी समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों एवं आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता वाले लोगों के लिए अधिकारी - कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया जाता रहा है। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी के साथ मानवीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर जीवन बचाने में अपना योगदान देते रहे हैं। महिला आरक्षक अमृता सेंगर का 18वां स्वैच्छिक रक्तदान इसी सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय दायित्व की प्रेरणादायी मिसाल है। उनका यह कार्य धमतरी पुलिस के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी के लिए प्रेरणा का विषय है और समाज के अन्य लोगों को भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करता है। पुलिस महिला आरक्षक अमृता सेंगर को उनके 18वें स्वैच्छिक रक्तदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करती है। धमतरी पुलिस उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करती है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12