सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

महानदी किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी

शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
69 दिन पहले 233 मिनट पढ़ें
महानदी किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी

आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव में सोमवार को महानदी के किनारे एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। मृतिका की पहचान रुक्मणी सोनवानी (36 वर्ष) निवासी ग्राम पारागांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मृतिका के परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रुक्मणी सोनवानी को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था तथा उसकी किसी से कोई रंजिश या विवाद तो नहीं था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10