सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

मगरलोड में चाकू की नोक पर लूट करने वाले गिरोह पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, 02 आरोपी गिरफ्तार एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक संरक्षण में

▪️ *एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर 48 घंटे में लूट की वारदात का पर्दाफाश, दो अलग-अलग प्रकरणों में आरोपियों की संलिप्तता उजागर* ▪️ *राहगीर एवं माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी को बनाया निशाना, नगदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड, दस्तावेज एवं घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
7 दिन पहले 139 मिनट पढ़ें
मगरलोड में चाकू की नोक पर लूट करने वाले गिरोह पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, 02 आरोपी गिरफ्तार एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक संरक्षण में

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस ने राहगीर को रोककर गाली-गलौज एवं मारपीट करने तथा चाकू दिखाकर लूटपाट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर 02 विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया है। विवेचना के दौरान आरोपियों की संलिप्तता एक अन्य लूट के प्रकरण में भी सामने आई है। पुलिस द्वारा दोनों प्रकरणों में लूटी गई नगदी, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद कर जब्त किया गया है। ▪️*पहला प्रकरण* - राहगीर को रोककर चाकू की नोक पर लूट प्रार्थी पवन कुमार साहू, निवासी ग्राम टेंको, थाना राजिम, जिला गरियाबंद, अपने साथी तुलुराम साहू के साथ दिनांक 10 सितंबर 2026 को ग्राम सिंगपुर से रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। शाम करीब 07:00 बजे ग्राम चारभाठा एवं सेन्दूभाठा के मध्य मोटरसाइकिल से पहुंचने पर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 U 1917 में सवार युवकों ने उनका पीछा कर ओवरटेक करते हुए रास्ता रोक लिया। आरोपियों द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई तथा प्रार्थी की जेब में रखे 10,100 रुपये नगद, आवश्यक दस्तावेज एवं दो मोबाइल फोन, कुल मशरूका करीब 22,100 रुपये, लूटकर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 167/2026, धारा 126(2), 296, 351(3), 309(6) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। ▪️*48 घंटे में पुलिस की त्वरित कार्यवाही* घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर थाना मगरलोड पुलिस की टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। प्रार्थी एवं चश्मदीद गवाहों से प्राप्त जानकारी, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र से मिले इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान करते हुए ग्राम चारभाठा एवं मड़ेली क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपियों की निशानदेही से लूटी गई नगदी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, वीवो मोबाइल फोन, 04 एटीएम कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। ▪️*दूसरे प्रकरण में भी आरोपियों की संलिप्तता उजागर* थाना मगरलोड में दर्ज अपराध क्रमांक 168/2026, धारा 126(2), 296, 351(3), 309(6) बीएनएस के प्रार्थी राजकुमार तीरधारी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम रवेली, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद, वर्तमान निवासी शिक्षक कॉलोनी कुरूद, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। दिनांक 11 सितंबर 2026 को वे कंपनी के वसूली कार्य से ग्राम मड़ेली जा रहे थे। लगभग 11:00 बजे वाहन खड़ा कर मोबाइल से बात कर रहे थे, तभी सुनील ध्रुव, नीतीश ध्रुव एवं एक विधि से संघर्षरत बालक वहां पहुंचे और उनसे पूछताछ करते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगे। आरोपियों में से एक द्वारा चाकू दिखाकर धमकी दी गई। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी की जेब से 1,500 रुपये नगद तथा उनका बैग एवं मोबाइल फोन निकाल लिया और घटना के संबंध में किसी को बताने पर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को इस प्रकरण में भी आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं तथा दोनों प्रकरणों में आरोपियों से संबंधित बरामदगी एवं साक्ष्यों को विधिवत संकलित किया गया है। ▪️*गिरफ्तार आरोपी एवं संरक्षण में लिए गए विधि से संघर्षरत बालक* *(01)* सुनील कुमार ध्रुव, पिता लखन लाल ध्रुव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम मड़ेली, थाना मगरलोड, जिला धमतरी - दोनों प्रकरणों में आरोपी। *(02)* सुरेन्द्र कुमार ध्रुव, पिता घनश्याम ध्रुव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम चारभाठा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी - प्रथम प्रकरण में आरोपी। *(03)* नीतीश ध्रुव - दूसरे प्रकरण में आरोपी। *(04)* दो विधि से संघर्षरत बालक - प्रकरण में संलिप्त पाए गए। ▪️प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों वयस्क आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं विधि से संघर्षरत दोनों बालकों के संबंध में किशोर न्याय बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार कार्रवाई की गई है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी के संबंध में विवेचना एवं वैधानिक कार्यवाही जारी है। धमतरी पुलिस द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध त्वरित, प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना, चौकी अथवा पुलिस हेल्पलाइन को दें।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12