सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

मंदिर हसौद में कांग्रेस का प्रदर्शन, पेपर लीक मामले को लेकर पीएम मोदी का पुतला दहन

मंदिर हसौद में कांग्रेस का प्रदर्शन, पेपर लीक मामले को लेकर पीएम मोदी का पुतला दहन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
60 दिन पहले 224 मिनट पढ़ें
मंदिर हसौद में कांग्रेस का प्रदर्शन, पेपर लीक मामले को लेकर पीएम मोदी का पुतला दहन

आरंग । पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को मंदिर हसौद में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर सामने आए पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई। इस दौरान जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान मृत छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर कैंडल जलाते हुए दिवंगत छात्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता, पेपर लीक के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में रायपुर ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, जिला महामंत्री रेखराम पात्रे, पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी, जिला सचिव प्रवीण सिंह, पार्षद अनुज मिश्रा, राकेश मिश्रा, राकेश जायसवाल, उत्तम साहू, दीनू यादव, भूषण बघेल, जिला सचिव श्रीमती एकता अवधेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम धीवर, मंडल प्रभारी उपेंद्र भारती, सौरभ चंद्राकर, निखिल वर्मा, पप्पू पालन जांगड़े, राकेश चतुर, बेदू घृतलहरे, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आर्यन जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12