सभी ख़बरें
मनोरंजन

भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा खरसिया का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ

भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा खरसिया का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
95 दिन पहले 335 मिनट पढ़ें
भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा खरसिया का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ

खरसिय- दिनांक 17 जून, बुधवार को स्थानीय गायत्री मंदिर, खरसिया के प्रांगण में भारत विकास परिषद, शिवाजी शाखा खरसिया के नव नियुक्त दायित्वधारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि आचार्य श्री राकेश शास्त्री जी गुरूकुल आश्रम तुरंगा की गरिमामय उपस्थिति एवं कार्यक्रम अध्यक्ष भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल जी व शपथ अधिकारी राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक श्री धर्मेन्द्र कुदेशिया जी , प्रांतीय सेवा संयोजक श्री कैलाश अग्रवाल जी, एवं श्री नाथ गुप्ता जी गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वप्रथम मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद की अर्चना वन्द किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया जहां शपथ अधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुदेशिया जी द्वारा श्री ऋषि अग्रवाल जी,श्री पवन अग्रवाल जी(न्यू आर्ट प्रेस),श्री संजय अग्रवाल जी(दीपक मेडिकल), श्री ओमप्रकाश अग्रवाल जी(अम्बिका ज्वेल्स) को संरक्षक के रूप में दायित्व का शपथग्रहण कराया एवं श्री राजेश सांवडिया जी को अध्यक्ष, श्री राकेश अग्रवाल जी (गायत्री) को सचिव तथा श्री संजय गुप्ता जी को कोषाध्यक्ष का दायित्व के लिए शपथ ग्रहण करवाया गया। इसके अतिरिक्त भारत विकास परिषद के विभिन्न प्रकल्पों के 25 पदाधिकारियों एवं स्थानीय सदस्यों ने टीम में रहकर कार्य करने हेतु शपथ ग्रहण किया। जिसमें श्री राम सरार्फ जी, श्री राधेश्याम बाजोरिया जी, श्री विमल गर्ग जी, श्री धनश्याम अग्रवाल लोहा वाले, श्री संजय गुप्ता जी, श्री पवन अग्रवाल जी, अनिल गोयल, जी, श्री अजय अग्रवाल जी श्री योगेश गर्ग जी श्रीविनय अग्रवाल जी, श्री अनिल गर्ग जी, श्री सतीश अग्रवाल जी,आशिष अग्रवाल जी, श्री मुकेश अग्रवाल जी, अखिल गर्ग जी, श्री गिरधर अग्रवाल जी,विष्णु शर्मा जी, श्री आनंद गर्ग जी, श्री सत्यनारायण अग्रवाल जी, आदि को दायित्व ग्रहण कराया गया। शपथ ग्रहण के पश्चात् श्री कुदेशिया जी ने सभी पदाधिकारियों से यह आग्रह किया कि नवनियुक्त दायित्व धारियों को अपने अपने दायित्व का नियम पूर्वक अच्छे से निर्वहन करने का प्रयास करना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल जी ने प्रांत में चल रहे विभिन्न गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया, एवं यह आग्रह किया कि खरसिया में भी किशोरी विकास, महिला सहभागिता, बाल विकास, कुटुम्ब प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता लाने का प्रयास करना चाहिए। प्रांतीय सेवा प्रमुख श्री कैलाश अग्रवाल जी ने प्रांत में चल रही सेवा से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत किया। इस भव्य समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न होने के पश्चात् सभी साथियों ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10