सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 धमतरी

भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
66 दिन पहले 254 मिनट पढ़ें
भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

धमतरी- धमतरी में भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, इस पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने धमतरी में विराजमान भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना व दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की। रथयात्रा महोत्सव की पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने भगवान श्री जगन्नाथ के दिव्य दर्शन कर प्रदेश की उन्नति, समाज में शांति, सद्भाव और जनकल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर श्रीमती साहू ने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था, समरसता और लोककल्याण का महान प्रतीक है। भगवान जगन्नाथ का रथ सभी वर्गों और समाज को साथ लेकर चलने का संदेश देता है तथा मानवता, सेवा और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है। रथयात्रा का यह महापर्व हमें सत्य, धर्म और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीमती साहू ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और धार्मिक चेतना का प्रकाश सदैव बना रहे तथा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, वैभव और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे। श्रीमती साहू ने रथयात्रा महापर्व की समस्त श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में भगवान जगन्नाथ की असीम कृपा बनी रहने की कामना की।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11