सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

भक्ति और आस्था से सराबोर हुआ बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर, आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुईं रंजना साहू

भक्ति और आस्था से सराबोर हुआ बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर, आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुईं रंजना साहू

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
33 दिन पहले 204 मिनट पढ़ें
भक्ति और आस्था से सराबोर हुआ बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर, आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुईं रंजना साहू

धमतरी- बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बोल बम कांवरिया संघ द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। उन्होंने कथा वाचक पंडित श्री हरिशरण वैष्णव जी के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का श्रवण किया तथा व्यासपीठ को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने उपस्थित श्रद्धालुओं को पावन श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। अपने उद्बोधन में श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन पर्व है। शिव महापुराण कथा हमें धर्म, सत्य, सेवा, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान भोलेनाथ की भक्ति में अपार शक्ति है। जो श्रद्धा और विश्वास के साथ महादेव का स्मरण करता है, उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति का संचार होता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से हमारी सनातन संस्कृति और संस्कारों को मजबूती मिलती है तथा समाज में आपसी भाईचारा और एकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि बोल बम कांवरिया संघ द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का सुंदर अवसर है। कथा श्रवण के साथ हमें भगवान शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। महादेव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो। शिव महापुराण कथा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान शिव की आराधना की। इस अवसर पर एल्डरमेन सीमा चौबे, एल्डरमेन रितिका यादव, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती जागेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12