सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

बोहरही धाम में रुद्राभिषेक एवं वृक्षारोपण कर समग्र ब्राह्मण परिषद् ने दिया धर्म और पर्यावरण संरक्षण का संदेश.

बोहरही धाम में रुद्राभिषेक एवं वृक्षारोपण कर समग्र ब्राह्मण परिषद् ने दिया धर्म और पर्यावरण संरक्षण का संदेश.

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
28 दिन पहले 215 मिनट पढ़ें
बोहरही धाम में रुद्राभिषेक एवं वृक्षारोपण कर समग्र ब्राह्मण परिषद् ने दिया धर्म और पर्यावरण संरक्षण का संदेश.

रायपुर, 23 अगस्त। समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा सावन मास की पावन बेला में रायपुर जिले के पथरी स्थित बोहरही धाम (बोहरही माता मंदिर) में रुद्राभिषेक पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिषद् के प्रदेश सचिव पं. सजल तिवारी ने आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कार्यक्रम में आचार्य पं. अभय शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक पूजन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दुग्ध एवं अन्य पूजन सामग्रियों से अभिषेक कर आराधना की तथा प्रदेश, समाज और समस्त जनमानस के लिए सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की प्रदेश संगठन प्रमुख श्रीमती सीमा दुबे ने बताया कि परिषद् द्वारा इसी पवित्र एवं प्राकृतिक परिवेश में रुद्राभिषेक और वृक्षारोपण का आयोजन कर यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि धर्म और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानता है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में प्रकृति और पर्यावरण को सदैव पूजनीय माना गया है। वृक्षों को देवतुल्य मानने वाली हमारी संस्कृति में धार्मिक स्थलों पर वृक्षारोपण का विशेष महत्व है। इसी भावना के साथ रुद्राभिषेक के धार्मिक आयोजन को वृक्षारोपण से जोड़ा गया, ताकि आध्यात्मिक चेतना के साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी पहुंचे। संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव पं.श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए बोहरही धाम का चयन विशेष महत्व रखता है। रायपुर जिले के मांढर-पथरी क्षेत्र के समीप स्थित बोहरही धाम स्थानीय श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक शांति से परिपूर्ण स्थल माना जाता है। बोहरही धाम में प्रमुख रूप से माता बोहरही (बोहरही दाई) एवं ठाकुर देव की पूजा-अर्चना की जाती है। क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के बीच यह मान्यता प्रचलित है कि माता के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना एवं मनोकामना पूर्ण होती है। माघ पूर्णिमा के आसपास यहां आयोजित होने वाला वार्षिक बोहरही धाम मेला क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं में शामिल है। कार्यक्रम में श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती सीमा दुबे, श्रीमती संध्या उपाध्याय, पं. श्रीकांत तिवारी, पं. चक्रेश तिवारी, श्रीमती जयश्री तिवारी, पं. गौरव मिश्रा, पं. अनिल दुबे, श्रीमती खुशबू शर्मा, श्रीमती कीर्तिका तिवारी, पं. दुर्योधन प्रसाद शर्मा, श्रीमती रेणुका शर्मा, पं. रुद्र उपाध्याय, सुश्री भूमि उपाध्याय, पं. वेदांत तिवारी, डॉ. भावेश शुक्ला "पराशर" सहित रायपुर संगठन के सहयोगी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10