सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

बिरयानी सेंटर में गुंडागर्दी

रायपुर के बिरयानी सेंटर में गुंडागर्दी, फ्री में देने का विरोध करने पर मैनेजर को बदमाशों ने पीटा

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
50 दिन पहले 243 मिनट पढ़ें
 बिरयानी सेंटर में गुंडागर्दी

रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। न्यू शांति नगर स्थित 'मद्रासी बाईट पॉइन्ट' बिरयानी सेंटर में मुफ़्त में खाना ले जाने से रोकने और पैसे मांगने पर दो अज्ञात बदमाशों ने होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित का नाम अब्दुल कादिर खान पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। पीड़ित मैनेजर अब्दुल कादिर खान ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की रात करीब 11 बजे दो युवक होटल आए और 5 हाफ चिकन बिरयानी पार्सल करने का ऑर्डर दिया। करीब 11:16 बजे खाना पैक होने के बाद एक युवक पार्सल लेकर बिना पैसे दिए जाने लगा। जब मैनेजर ने पैसों की मांग की, तो दोनों युवक भड़क गए और अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने अपने पास रखी बीयर की खाली बोतल से मैनेजर के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सिर फटने से खून बहने लगा। घटना के वक्त होटल कुक राजीव रजक, वेटर वसीम खान और मुसब्बीर खान मौके पर मौजूद थे। कर्मचारियों को आता देख दोनों आरोपी फरार हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12