सभी ख़बरें
मनोरंजन

बिप्लव मल्लिक सर्वसम्मति से बने किरंदुल कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव।

बिप्लव मल्लिक सर्वसम्मति से बने किरंदुल कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव।

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
59 दिन पहले 273 मिनट पढ़ें
बिप्लव मल्लिक सर्वसम्मति से बने किरंदुल कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव।

किरंदुल कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती और एकजुटता देखने को मिली। मंगलवार शाम आयोजित बैठक में बिप्लव मल्लिक को सभी सदस्यों की सहमति से निर्विरोध सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस निर्णय से किरंदुल क्षेत्र के ठेकेदारों और एसोसिएशन के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। बिप्लव मल्लिक के अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। इससे पूर्व भी मल्लिक सचिव पद का दो वर्ष का सफलतापूर्वक कार्यकाल निर्वहन कर चुके हैं। पुनः उनके सचिव बनने से एसोसिएशन का कार्य और अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित होने तथा ठेकेदारों की समस्याओं के प्रभावी समाधान की उम्मीद जताई जा रही है। निर्विरोध चयन के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि बिप्लव मल्लिक के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त तथा एकजुट होकर आगे बढ़ेगा। सचिव का दायित्व मिलने के बाद मल्लिक ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान एसोसिएशन के सभी प्रमुख सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11