बस्तर मुन्ने अभियान
बस्तर मुन्ने, एस.आई.बी. पोर्टल, सी.एम. हैल्पलाईन एवं हाई कोर्ट के प्रकरणों की अद्यतन प्रगति की हुई समीक्षा

दंतेवाड़ा, 28 जुलाई 2026। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बस्तर मुन्ने अभियान के तहत विभिन्न इंडिकेटर के तहत पोर्टल एंट्री में संतोषजनक प्रगति लाए। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में दर्ज आवेदनों के संदर्भ में अधिकारियों को सचेत किया कि जो आवेदन समय सीमा से बाहर होने वाले है उनका तत्काल निराकरण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कलेक्टर ने बाढ़ आपदा राहत के तैयारियों के संबंध में मोटर बोर्ड एवं जनरेटर की उपलब्धता तथा मानव संसाधन को सभी आवश्यक तैयारियों के साथ सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस क्रम में बैठक में माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा, निर्देश, मानव अधिकार आयोग के लंबित प्रकरण, सुशासन तिहार 2026, व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र एवं फौती नामांतरण, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति एवं देयक के भुगतान की स्थिति, एग्रीस्टेक पंजीयन, आई गोट/एचआरएमएस क्रियान्वयन, तेलंगाना राज्य में पुर्नवासित परिवार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में धारित सम्पत्ति एवं अन्य के संबंध में वृहद समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित सभी विभाग के विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।



